करेंट अफेयर्स 14 नवंबर 2017 - Knowledge Notes

New

Tuesday 14 November 2017

करेंट अफेयर्स 14 नवंबर 2017

1. हाल ही में ब्रिटेन की सबसे प्रभावशाली अश्वेत महिला के रूप में किसे चुना गया है?
ब्रिटेन की सबसे प्रभावशाली अश्वेत महिला के रूप में भारतीय मूल की गिना मिलर को चुना गया है। मिलर को यह सम्मान उस कानूनी लड़ाई को जीतने के लिए दिया गया है, जिसमें उन्होंने संसदीय अनुमति के बिना ब्रेक्जिट की प्रकिया शुरू करने से ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ‘टेरीजा में’ को रोका था। गिना मिलर एक प्रचारक है। इन्होनें ‘बेस्ट फॉर ब्रिटेन’ अभियान में एक प्रमुख प्रचारक की भूमिका निभाई थी।

2. हाल ही में किस देश ने रोबोट को नागरिकता प्रदान की है?
सऊदी अरब ने रोबोट को नागरिकता प्रदान की है। सऊदी अरब रोबोट को नागरिकता प्रदान करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है। यह रोबोट चेहरे पर आने वाले हाव-भाव पहचानने और किसी के भी साथ सामान्य बातचीत करने में सक्षम है। इस रोबोट में मनुष्य की तरह अलग-अलग इमोशंस हैं। इस रोबोट की आंखें तेज या धीमी रोशनी के हिसाब से बदलती हैं।

3. ‘ग्रेट विक्ट्री चैरियट’ क्या है?
‘ग्रेट विक्ट्री चैरियट’ एक रथ है। इसे 1975 में बनाया गया था| इस रथ का उपयोग शाही परिवार के लोगों के अंतिम संस्कार होता है| हाल ही में थाईलैंड के राजा अदुल्यादेज भूमिबोल का शाही अंतिम संस्कार किया गया है। इनकी मौत पिछले साल 13 अक्टूबर को हुई थी। राजमहल से राजा के पार्थिव शरीर को सोने के रथ ‘ग्रेट विक्ट्री’ से श्मशान स्थल लाया गया था। यह रथ 222 साल पुराना है।

4. शंकराचार्य माधवाचार्य महाराज कौन थे?
शंकराचार्य माधवाचार्य महाराज संस्कृत विद्वान थे। शंकराचार्य वर्तमान में बदरीकाश्रम ज्योतिष्पीठ के पद पर आसीन थे। शंकराचार्य आम तौर पर अद्वैत परम्परा के मठों के मुखिया के लिए प्रयोग की जाने वाली उपाधि है। हाल ही में इनका निधन हो गया है।

5. अब्दुल करीम तेलगी कौन थे?

अब्दुल करीम तेलगी नकली स्टैम्प पेपर घोटाला कांड में शामिल थे| इन्होनें नकली स्टैम्प के जरिए 10 अरब रुपये का घोटाला किया था। इस मामले में तेलगी को 30 साल की सजा हुई थी| हाल में इनका निधन हो गया है।

6. अयूब खान कौन थे?
अयूब खान पाकिस्तान के जनरल थे। इन्होनें 27 अक्टूबर 1958 में पाकिस्तान के पहले राष्ट्रपति इस्कंदर मिर्जा को गिरफ्तार किया था। मिर्जा ने ही अयूब को सेना का कमांडर इन चीफ के रूप में नियुक्त किया था। अयूब ने मिर्जा को देश से निष्कासित करके ब्रिटेन भेज दिया था।

7. हाल ही में कालिदास पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
कालिदास पुरस्कार से रंगकर्मी रामगोपाल बजाज को सम्मानित किया गया है। राम गोपाल बजाज-भारतीय रंगमंच निदेशक, हिन्दी फिल्म अभिनेता और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व निदेशक है। राम गोपाल बजाज को 1996 में थिएटर में उनके योगदान के लिए पद्मश्री और 2003 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

8. हाल ही में स्विस इनडोर ओपन का ख़िताब किसने जीता है?
स्विस इनडोर ओपन का ख़िताब स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने जीता है। फेडरर ने स्विस इनडोर ओपन के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना के डेल पोत्रो को 6-7, 6-4, 6-3 से हराकर यह ख़िताब जीता है। फेडरर का यह इस साल का सातवां ख़िताब है।

9. हाल ही में 14वां सार्क विधि सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया है?
14वां सार्क विधि सम्मेलन कोलंबो में आयोजित किया गया है। यह सम्मेलन कानूनी पेशेवरों के लिए एक मंच प्रदान करता है, जिसमें न्याय,क़ानूनी सुधार, सुशासन और प्रवर्तन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दक्षिण एशियाई क्षेत्र में क़ानूनी पेशेवरों के लिए एक मंच के रूप में सार्क लॉ कार्य करता है। इस वर्ष इस सम्मेलन का विषय “Emerging Legal Trends in SAARC Countries” रखा गया है।

10. अन्तराष्ट्रीय हकलाहट जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तराष्ट्रीय हकलाहट जागरूकता दिवस प्रतिवर्ष 22 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिवस हकलाहट जो एक वाक् विकार है, के प्रति लोगों में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य मनाया जाता है। इस दिन विश्व भर में फैले व्यक्तियों और समूहों द्वारा हकलाहट के बारें में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष हकलाहट दिवस का विषय “A World That Understands Stuttering’ रखा गया है।

11. हाल ही में स्विट्ज़रलैंड में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
स्विट्ज़रलैंड में भारत के राजदूत के रूप में सिबि जार्ज को नियुक्त किया गया है। जार्ज भारतीय विदेश सेवा के 1993 बैच के अधिकारी है। जार्ज सऊदी अरब में भारतीय दूतावास में उप प्रमुख भी रह चुके है। वर्तमान में जार्ज विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत है।

12. हाल ही में रो-रो फेरी सेवा किस राज्य में शुरू की गई है?
 रो-रो फेरी सेवा गुजरात में शुरू की गई है। इस योजना के जरिए भावनगर से भरूच की दूरी 310 किलोमीटर से घटकर सिर्फ 31 किलोमीटर रह जायेगी। इस योजना में शिप को इस तरह से तैयार किया गया है, जिनमें कारों, ट्रकों, ट्रेलर्स और अन्य भारी वस्तुओं को लादा जा सकता है, साथ ही लोग भी इसमें सफ़र कर सकते है। इस सेवा के शुरू होने से पहले भावनगर से भरूच तक सडक मार्ग से 8-9 घंटे लगते थे, लेकिन समुद्र से महज एक घंटे में पहुंचा जा सकेगा। समुद्र में लंबे सफर पर जाने वाले जहाजों के लिए रो-रो टर्म का प्रयोग किया जाता है।

13. हाल ही में अन्तर्राष्ट्रीय बाल विकास फिल्म महोत्सव की मेजबानी किस शहर को सौपीं गई है?
अन्तर्राष्ट्रीय बाल विकास फिल्म महोत्सव की मेजबानी हैदराबाद को सौपीं गई है। भारतीय बाल फिल्म सोसायटी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त निकाय है। इस महोत्सव को ‘द गोल्डन एलीफैंट’ के नाम से भी जाना जाता है।

14. दिनेश्वर शर्मा कौन है?
दिनेश्वर शर्मा भारतीय पुलिस सेवा के 1979 बैच के अवकाश प्राप्त अधिकारी है। दिनेश्वर मध्य गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके है। इन्होनें आतंकी संगठनों आईएस, अलकायदा और इंडियन मुजाहिदीन से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हाल ही में दिनेश्वर शर्मा को जम्मू-कश्मीर मुद्दों पर समाज के सभी वर्गों से बातचीत के लिए मध्यस्थ के रूप में नियुक्त किया गया है।

15. अमल दत्ता कौन थे?
अमल दत्ता दिग्गज मार्क्सवादी नेता ज्योति बसु के भतीजे एवं सीपीआई-एम् पार्टी की और से लोकसभा के पूर्व सदस्य थे। इन्होनें 14 वर्ष तक संसद के निचले सदन (लोकसभा) में डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल) निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था| हाल ही इनका निधन हो गया है।

16. हाल ही में वुमन क्रिएटिविटी इन रूरल लाइफ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
वुमन क्रिएटिविटी इन रूरल लाइफ पुरस्कार से बिहार की छोटी कुमारी सिंह को सम्मानित किया गया है। छोटी कुमारी को यह सम्मान ग्रामीण परिवेश में महिलाओं द्वारा किये जाने वाले रचनात्मक कार्यों हेतु दिया गया है।

17. हाल ही में विश्व खाघ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
विश्व खाघ पुरस्कार से डॉ. अविनवुमी आयोडेजी को सम्मानित किया गया है। इन्हें यह पुरस्कार इनके द्वारा कृषि क्षेत्र में किये गए कल्याणकारी कार्यों के लिए दिया गया है। आयोडेजी नाइजीरिया के पूर्व कृषि मंत्री और विकास मंत्री भी रह चुके है।

18. मानव ठक्कर का संबंध किस खेल से है?
मानव ठक्कर का संबंध टेबल टेनिस से है। हाल ही में मानव ठक्कर आईटीटीएफ विश्व जूनियर सर्किट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पाने वाले पहले भारतीय बन गए है। इन्हें यह स्थान सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में एक टूर्नामेंट के बाद हासिल हुआ है| इससे पहले मानव ठक्कर रैंकिंग में 5वें स्थान पर थे।

19. विश्व विकास सूचना दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व विकास सूचना दिवस प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिवस विकास की समस्याओं और उन्हें हल करने के लिए अंतराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने और विश्व जनमत का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। विश्व विकास सूचना दिवस पहली बार 24 अक्टूबर 1973 में मनाया गया था।

20. निरस्त्रीकरण सप्ताह कब मनाया जाता है?
निरस्त्रीकरण सप्ताह प्रतिवर्ष 24 से 30 अक्टूबर तक मनाया जाता है। निरस्त्रीकरण सप्ताह 1978 में स्थापित किया गया था। निरस्त्रीकरण सप्ताह का आयोजन हथियारों के खतरों और जनता की जागरूकता बढ़ाने पर केन्द्रित है। इस निरस्त्रीकरण सप्ताह के महत्व की वैश्विक समझ बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया जाता है।

21. हाल ही में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में सिंडा आर्डर्नं को नियुक्त किया गया है। सिंडा न्यूजीलैंड की अब तक की सबसे कम आयु की प्रधानमंत्री है। न्यूजीलैंड की अनुपातिक मतदान प्रणाली के तहत बड़े दलों के शासन करने के लिए आमतौर पर गठबंधन का निर्माण करना जरुरी होता है।

22. हाल ही में डीजल जनरेटर को किस शहर में प्रतिबंधित किया गया है?
डीजल जनरेटर को दिल्ली में प्रतिबंधित किया गया है। डीजल जनरेटर पर यह प्रतिबंध बढ़ते प्रदूषण के कारण लगाया है। डीजल जनरेटर से निकला धुआ ‘रेड जोन’ में पहुँच कर प्रदूषण फैलाता है।

23. राम मुखर्जी कौन थे?
राम मुखर्जी बंगाली और हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक, लेखक, प्रोड्यूसर थे। इन्होनें 1996 में रानी मुखर्जी की पहली बंगाली फिल्म ‘बियेर फूल’ डायरेक्ट की थी। रानी मुखर्जी की डेब्यू हिंदी फ़िल्म ‘राजा की आएगी बारात’ को भी इन्होनें ही प्रोड्यूस किया था। हाल ही में इनका निधन हो गया है।

24. विलियम जेम्स जोसेफ लोम्बार्डी कौन थे?
विलियम जेम्स जोसेफ लोम्बार्डी एक अमेरिकी शतरंज ग्रैंडमास्टर, लेखक, शिक्षक और कैथोलिक पुजारी थे। यह एकमात्र विश्व जूनियर चैम्पियन थे, जो एक पूर्ण स्कोर के साथ जीते थे। 1950 के दशक के दौरान विलियम अग्रणी अमेरिकी शतरंज खिलाडी थे। हाल ही में इनका निधन हो गया है।

25. हाल ही में अमेरिकन बाजार फिलेंनथ्रोपी पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
अमेरिकन बाजार फिलेंनथ्रोपी पुरस्कार से प्रसिद्ध भारतीय अमेरिकी अटॉर्नी अजय राजू को सम्मानित किया गया है। राजू को यह पुरस्कार जर्मिनेशन प्रोजेक्ट (अंकुरण परियोजना) के जरिये फिलोडेल्फिया के लोगों में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए दिया गया है।

26. हाल ही में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से लॉर्ड स्वराज पॉल को सम्मानित किया गया है। पॉल को यह पुरस्कार विनिर्माण उद्योग, शिक्षा और लोकोपकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। वर्तमान में पॉल कपारो ग्रुप जो कि ब्रिटेन की इस्पात उत्पादों की अग्रणी उत्पादक कंपनी के अध्यक्ष है। पॉल के द्वारा वर्तमान में उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन, भारत और मध्य पूर्व में 7,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलता है।

27. क्रिस्टियानो रोनाल्डो का संबंध किस खेल से है?
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का संबंध फुटबॉल से है। हाल ही में रोनाल्डो को 2017 के फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के रूप में चुना गया है। रोनाल्डो को पांचवी बार इस ख़िताब से सम्मानित किया गया है। पिछले वर्ष भी रोनाल्डो को सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के रूप में चुना गया था। रोनाल्डो ने ला लीगा और चैम्पियंस ट्रॉफी में अपनी टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

28. अमेरिका ने ग्रेनाडा पर हमला कब किया था?
अमेरिका ने ग्रेनाडा पर हमला 25 अक्टूबर 1983 में किया था। अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई कर कैरिबिआई द्वीप ग्रेनाडा के दो एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया था। यह कार्रवाई तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के आदेश पर क्यूबा द्वारा प्रशिक्षित सैनिकों के खूनी संघर्ष में तख्तापलट के बाद की गई थी। विद्रोही सैनिकों ने बगावत कर ग्रेनाडा के प्रधानमंत्री मोरिस बिशप और उनके 13 सहयोगियों की हत्या कर दी थी। इस कार्रवाई को लेकर अमेरिका का तर्क था कि उसने ग्रेनाडा के पड़ोसी जमैका और बारबाडोस की अपील पर सैन्य कार्रवाई की थी, जिन्हें डर था कि ग्रेनाडा के विद्रोह से क्षेत्र की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है।

29. थिन्गवेल्लिर नेशनल पार्क कहाँ पर स्थित है?
थिन्गवेल्लिर नेशनल पार्क आइसलैंड के सिलरा क्षेत्र में स्थित है। यही वह जगह है जहां समुद्र तल में उत्तर अमेरिकी और यूरोपीयन टेक्टॉनिक प्लेट्स आकर मिलती हैं। इसका पानी इतना साफ है कि 100 मीटर दूर तक देखा जा सकता हैं। समुद्र तल में हजारों वर्ष पहले भूगर्भीय हलचल के कारण इन चट्‌टानों का निर्माण हुआ था। डाइविंग के लिए यह दुनिया की सबसे मशहूर जगहों में से एक है।

30. विश्व सांख्यिकी दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व सांख्यिकी दिवस प्रतिवर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाता है| सांख्यिकी एक गणितीय विज्ञान है, जिसमें किसी वस्तु/अवयव/तंत्र/समुदाय से संबंधित आकड़ों का संग्रह, विश्लेषण, व्याख्या या स्पष्टीकरण और प्रस्तुति की जाती है।

31. हाल ही में कंबोडिया गणराज्य के लिए भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
कंबोडिया गणराज्य के लिए भारत के राजदूत के रूप में मणिका जैन को नियुक्त किया गया है। मणिका 1993 बैच की आईएफएस अधिकारी है। वर्तमान में मणिका मेलबर्न में भारत की कॉनस्ल जनरल पद पर कार्यरत है।

32. हाल ही में सीबीआई के विशेष निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
सीबीआई के विशेष निदेशक के रूप में राकेश अस्थाना को नियुक्त किया गया है। राकेश गुजरात कैडर के 1984 बैच के अधिकारी है। वर्तमान में राकेश ख़ुफ़िया ब्यूरो में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत है।

33. डेनिएल डारियुक्स कौन थी?
डेनिएल डारियुक्स फ़्रांसिसी फिल्म अभिनेत्री थी। इनकी पहली फिल्म “ले बाल” थी, तब ये केवल 14 वर्ष की थी। इन्होनें अपने फ़िल्मी कैरियर में 140 से अधिक फिल्मों और टेलीविजन नाटकों में अभिनय था और अभी भी 99 वर्ष की आयु में काम कर रही थी। हाल ही इनका निधन हो गया है।

34. गिरिजा देवी कौन थी?
गिरिजा देवी प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका थी। ठुमरी गायन का वह प्रकार है जो शास्त्रीय और उप शास्त्रीय दोनों रूप में गाया जाता है। इन्हें ठुमरी के छहों प्रकारों में महारत हासिल थी। इन्होनें फिल्म ‘याद रहे’ में भी अभिनय किय था। इन्हें पद्म भूषण, पद्मश्री तथा पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है।

35. “क्रोनोस” क्या है?
“क्रोनोस” खगोलविदों द्वारा खोजा गया सूर्य की तरह दिखने वाला एक तारा है। जो वर्तमान में 350 प्रकाश वर्ष दूर है। यह 15 पृथ्वी के चट्टानी समतुल्य खपत करता है। इसे ग्रह-खाने वाला तारा भी बोल सकते है। इस तारें को HD 240430 वैज्ञानिक नाम दिया गया है।

36. हाल ही में अमेरिका के यंग साइंटिस्ट चैलेंज पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
अमेरिका के यंग साइंटिस्ट चैलेंज पुरस्कार से भारतीय मूल की छात्रा गीतांजली राव को सम्मानित किया गया है। गीतांजली को यह पुरस्कार अमेरिका के मिशिगन प्रांत के फ्लिंट शहर में हुए जल प्रदूषण से प्रेरित है। इस चैलेंज में अमेरिका से पांचवी से आठवीं कक्षा तक पढने वाले छात्र-छात्राएं हिस्सा लेते है।

37. हाल ही में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भारतीय अभिनेत्री शर्मीला टैगोर को सम्मानित किया गया है। शर्मीला टैगोर को यह सम्मान सिनेमा में उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है।

38. मेसा वर्डे नेशनल पार्क कहाँ पर स्थित है?
मेसा वर्डे नेशनल पार्क अमेरिका के कोलेराडो में स्थित है। यह जगह विश्व धरोहर भी है, क्योंकि यहां ईसा पूर्व की सभ्यता दिखाई देती है। यहाँ पर सभी घर चट्‌टानों को काटकर इस तरह बनाए गए थे कि अगर बारिश या तूफान भी आए तो घरों के अंदर पानी नहीं जा सकता था। इन्हीं घरों में चट्‌टान काटकर कुएं भी बनाए गए थे, जो ऊपरी चट्‌टान से बहकर आने वाले पानी से ही भर जाते थे।

39. इजरायल और जॉर्डन के बीच शांति समझौता कब हुआ था?
इजरायल और जॉर्डन के बीच शांति समझौता 26 अक्टूबर 1994 में हुआ था। दोनों देशों के बीच 46 साल से युद्ध चल रहा था। इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री यिज्जाक रेबिन और जॉर्डन के सुल्तान हुसैन ने इसरायल-जॉर्डन सीमा पर स्थित वादी अराबा के रेगिस्तान में समझौते पर दस्तखत किए थे। इस समझौते को विश्वभर के टीवी चैनलों पर प्रसारण किया गया था। इस समझौते के साथ जॉर्डन, मिस्र के बाद इजरायल के साथ रिश्ते सुधारने वाला दूसरा अरब मुल्क बन गया था।

40. विश्व पोलियो दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व पोलियो दिवस प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पोलियो जैसी बीमारी के विषय में लोगों में जागरूकता फैलाना है। पोलियो एक संक्रामक बीमारी है, जो पूरे शरीर को प्रभावित करती है। इस बीमारी का शिकार अधिकांशत: बच्चे होते है। पोलियो को ‘पोलियोमाइलटिस” या “शिशु अंगघात” भी कहा जाता है।

41. हाल ही में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में सिंडा आर्डर्नं को नियुक्त किया गया है। सिंडा न्यूजीलैंड की अब तक की सबसे कम आयु की प्रधानमंत्री है। न्यूजीलैंड की अनुपातिक मतदान प्रणाली के तहत बड़े दलों के शासन करने के लिए आमतौर पर गठबंधन का निर्माण करना जरुरी होता है।

42. हाल ही में डीजल जनरेटर को किस शहर में प्रतिबंधित किया गया है?
डीजल जनरेटर को दिल्ली में प्रतिबंधित किया गया है। डीजल जनरेटर पर यह प्रतिबंध बढ़ते प्रदूषण के कारण लगाया है। डीजल जनरेटर से निकला धुआ ‘रेड जोन’ में पहुँच कर प्रदूषण फैलाता है।

43. राम मुखर्जी कौन थे?
राम मुखर्जी बंगाली और हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक, लेखक, प्रोड्यूसर थे। इन्होनें 1996 में रानी मुखर्जी की पहली बंगाली फिल्म ‘बियेर फूल’ डायरेक्ट की थी। रानी मुखर्जी की डेब्यू हिंदी फ़िल्म ‘राजा की आएगी बारात’ को भी इन्होनें ही प्रोड्यूस किया था। हाल ही में इनका निधन हो गया है।

44. विलियम जेम्स जोसेफ लोम्बार्डी कौन थे?
विलियम जेम्स जोसेफ लोम्बार्डी एक अमेरिकी शतरंज ग्रैंडमास्टर, लेखक, शिक्षक और कैथोलिक पुजारी थे। यह एकमात्र विश्व जूनियर चैम्पियन थे, जो एक पूर्ण स्कोर के साथ जीते थे। 1950 के दशक के दौरान विलियम अग्रणी अमेरिकी शतरंज खिलाडी थे। हाल ही में इनका निधन हो गया है।

45. हाल ही में अमेरिकन बाजार फिलेंनथ्रोपी पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
अमेरिकन बाजार फिलेंनथ्रोपी पुरस्कार से प्रसिद्ध भारतीय अमेरिकी अटॉर्नी अजय राजू को सम्मानित किया गया है। राजू को यह पुरस्कार जर्मिनेशन प्रोजेक्ट (अंकुरण परियोजना) के जरिये फिलोडेल्फिया के लोगों में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए दिया गया है।

46. हाल ही में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से लॉर्ड स्वराज पॉल को सम्मानित किया गया है। पॉल को यह पुरस्कार विनिर्माण उद्योग, शिक्षा और लोकोपकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। वर्तमान में पॉल कपारो ग्रुप जो कि ब्रिटेन की इस्पात उत्पादों की अग्रणी उत्पादक कंपनी के अध्यक्ष है। पॉल के द्वारा वर्तमान में उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन, भारत और मध्य पूर्व में 7,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलता है।

47. क्रिस्टियानो रोनाल्डो का संबंध किस खेल से है?
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का संबंध फुटबॉल से है। हाल ही में रोनाल्डो को 2017 के फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के रूप में चुना गया है। रोनाल्डो को पांचवी बार इस ख़िताब से सम्मानित किया गया है। पिछले वर्ष भी रोनाल्डो को सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के रूप में चुना गया था। रोनाल्डो ने ला लीगा और चैम्पियंस ट्रॉफी में अपनी टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

48. अमेरिका ने ग्रेनाडा पर हमला कब किया था?
अमेरिका ने ग्रेनाडा पर हमला 25 अक्टूबर 1983 में किया था। अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई कर कैरिबिआई द्वीप ग्रेनाडा के दो एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया था। यह कार्रवाई तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के आदेश पर क्यूबा द्वारा प्रशिक्षित सैनिकों के खूनी संघर्ष में तख्तापलट के बाद की गई थी। विद्रोही सैनिकों ने बगावत कर ग्रेनाडा के प्रधानमंत्री मोरिस बिशप और उनके 13 सहयोगियों की हत्या कर दी थी। इस कार्रवाई को लेकर अमेरिका का तर्क था कि उसने ग्रेनाडा के पड़ोसी जमैका और बारबाडोस की अपील पर सैन्य कार्रवाई की थी, जिन्हें डर था कि ग्रेनाडा के विद्रोह से क्षेत्र की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है।

49. थिन्गवेल्लिर नेशनल पार्क कहाँ पर स्थित है?
थिन्गवेल्लिर नेशनल पार्क आइसलैंड के सिलरा क्षेत्र में स्थित है। यही वह जगह है जहां समुद्र तल में उत्तर अमेरिकी और यूरोपीयन टेक्टॉनिक प्लेट्स आकर मिलती हैं। इसका पानी इतना साफ है कि 100 मीटर दूर तक देखा जा सकता हैं। समुद्र तल में हजारों वर्ष पहले भूगर्भीय हलचल के कारण इन चट्‌टानों का निर्माण हुआ था। डाइविंग के लिए यह दुनिया की सबसे मशहूर जगहों में से एक है।

50. विश्व सांख्यिकी दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व सांख्यिकी दिवस प्रतिवर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाता है। सांख्यिकी एक गणितीय विज्ञान है, जिसमें किसी वस्तु/अवयव/तंत्र/समुदाय से संबंधित आकड़ों का संग्रह, विश्लेषण, व्याख्या या स्पष्टीकरण और प्रस्तुति की जाती है।http://knowledgenotes1.blogspot.com/2018/04/padm-bhushan.html

No comments:

Post a Comment