भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) - Knowledge Notes

New

Thursday, 26 October 2017

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) भारत का केन्द्रीय बैंक है। यह भारत के सभी बैंकों का संचालक है। रिजर्व बैक भारत की अर्थव्यवस्था को नियन्त्रित करता है।

इसकी स्थापना 1 अप्रैल सन 1935 को रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया ऐक्ट 1934 के अनुसार हुई। बाबासाहेब डॉ॰ भीमराव आंबेडकर जी ने भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना में अहम भूमिका निभाई हैं, उनके द्वारा प्रदान किये गए दिशा-निर्देशों या निर्देशक सिद्धांत के आधार पर भारतीय रिजर्व बैंक बनाई गई थी। बैंक कि कार्यपद्धती या काम करने शैली और उसका दृष्टिकोण बाबासाहेब ने हिल्टन यंग कमीशन के सामने रखा था, जब 1926 में ये कमीशन भारत में रॉयल कमीशन ऑन इंडियन करेंसी एंड फिनांस के नाम से आया था तब इसके सभी सदस्यों ने बाबासाहेब ने लिखे हुए ग्रंथ दी प्राब्लम ऑफ दी रुपी - इट्स ओरीजन एंड इट्स सोल्यूशन (रुपया की समस्या - इसके मूल और इसके समाधान) की जोरदार वकालात की, उसकी पृष्टि की। ब्रिटिशों की वैधानिक सभा (लेसिजलेटिव असेम्बली) ने इसे कानून का स्वरूप देते हुए भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 का नाम दिया गया। प्रारम्भ में इसका केन्द्रीय कार्यालय कोलकाता में था जो सन 1937 में मुम्बई आ गया। पहले यह एक निजी बैंक था किन्तु सन 1949 से यह भारत सरकार का उपक्रम बन गया है। उर्जित पटेल भारतीय रिजर्व बैंक के वर्तमान गवर्नर हैं, जिन्होंने 4 सितम्बर 2016 को पदभार ग्रहण किया।

पूरे भारत में रिज़र्व बैंक के कुल 22 क्षेत्रीय कार्यालय हैं जिनमें से अधिकांश राज्यों की राजधानियों में स्थित हैं।
 
  • आरबीआई की स्थापना 1935 में की गई थी.
  • इसका मुख्यालय  मुंबई में है.
  • आरबीआई के 24 वें और वर्तमान गवर्नर डॉ. उरजित पटेल हैं.
भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नरों की सूची इस प्रकार है:

क्रमांक, नाम एवं कार्यकाल
  1. सर ओसबोर्न स्मिथ    1 अप्रैल 1935 - 30 जून 1937
  2. सर जेम्स ब्रेड टेलर    1 जुलाई 1937 - 17 फ़रवरी 1943
  3. सर सी॰ डी॰ देशमुख    11 अगस्त 1943 - 30 जून 1949
  4. सर बेनेगल रामा राव    1 जुलाई 1949 - 14 जनवरी 1957
  5. के॰ जी॰ अम्बेगाओंकर    14 जनवरी 1957 - 28 फ़रवरी 1957
  6. एच॰ वी॰ आर॰ आयंगर    1 मार्च 1957 - 28 फ़रवरी 1962
  7. पी॰ सी॰ भट्टाचार्य    1 मार्च 1962 - 30 जून 1967
  8. एल॰ के॰ झा    1 जुलाई 1967 - 3 मई 1970
  9. बी॰ एन॰ आदरकार    4 मई 1970 - 15 जून 1970
  10. एस॰ जगन्नाथन    16 जून 1970 - 19 मई 1975
  11. एन॰ सी॰ सेनगुप्ता    19 मई 1975 - 19 अगस्त 1975
  12. के॰ आर॰ पुरी    20 अगस्त 1975 - 2 मई 1977
  13. एम॰ नरसिम्हन    3 मई 1977 - 30 नवम्बर 1977
  14. आई॰ जी॰ पटेल    1 दिसम्बर 1977 – 15 सितम्बर 1982
  15. डॉ॰ मनमोहन सिंह    16 सितम्बर 1982 - 14 जनवरी 1985
  16. ऐ॰ घोष    15 जनवरी 1985 - 4 फ़रवरी 1985
  17. आर॰ एन॰ मल्होत्रा    4 फ़रवरी 1985 - 22 दिसम्बर 1990
  18. एस॰ वेंकटरमनन    22 दिसम्बर 1990 - 21 दिसम्बर 1992
  19. सी॰ रंगराजन    22 दिसम्बर 1992 - 21 नवम्बर 1997
  20. बिमल जालान    22 नवम्बर 1997 - 6 सितम्बर2003
  21. वाई॰ वी॰ रेड्डी    6 सितम्बर 2003 - 5 सितम्बर 2008
  22. डी॰ सुब्बाराव    5 सितम्बर 2008 - 4 सितम्बर 2013
  23. रघुराम राजन    5 सितम्बर 2013 - सितम्बर 2016
  24. उर्जित पटेल    सितंबर 2016 -वतर्मान

 

No comments:

Post a Comment